Covid 19: फेसबुक पर बिना अकाउंट बनाए भी कर सकेंगे लाइव
कोरोना वायरस के कारण लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने उन यूजर्स को भी लाइव होने का मौका दे दिया है जिनका फेसबुक पर अकाउंट नहीं है।
दूसरे शब्दों में कहें तो बिना अकाउंट वाले लोग भी फेसबुक पर लाइव कर सकेंगे।
फेसबुक की यह सुविधा पहले डेस्कटॉप यूजर्स के लिए थी लेकिन अब इसे मोबाइल यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है।
नॉन फेसबुक यूजर्स के लिए लाइव का फीचर फिलहाल एंड्रॉयड पर मौजूद है लेकिन जल्द ही इसे आईओएस यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।
इसके अलावा यह भी खबर है कि फेसबुक जल्द ही पब्लिक स्विच टेलीफोन नेटवर्क फीचर लाने की तैयारी कर रही है।
पब्लिक स्विच टेलीफोन नेटवर्क के जरिए यूजर्स एक टॉल फ्री नंबर के जरिए लाइव स्ट्रीम में ऑडियो सुन सकेंगे।
बता दें कि लॉकडाउन की स्थिति में लोग जूम, गूगल डुओ और स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग के लिए कर रहे हैं।
बता दें कि लॉकडाउन की स्थिति में लोग जूम, गूगल डुओ और स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग के लिए कर रहे हैं।
वहीं फेसबुक मैसेंजर से भी खूब वीडियो कॉलिंग की जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में इंटरनेट के प्रेशर को कम करने के लिए फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम ने कम रिजॉल्यूशन में वीडियो दिखाने का फैसला किया है।


Post a Comment