MyGov ने लॉन्च किया कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट जिससे हमे मिलेगी इस वायरस से जुडी सारी  जानकारी 


MyGov ने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) के साथ मिलकर यूजर्स के लिए कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट को लॉन्च किया है। 

यूजर्स इस चैटबॉट पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी मिलेगी। 

साथ ही MyGov का आधिकारिक पेज MyGov Corona Hub फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर है, जिसमें इस वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी उपलब्ध है। 

बता दें कि कोरोना हेल्पडेस्क की जानकारी नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन सीईओ अभिषेक सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है।

Facebook कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट 

अभिषेक सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह चैटबॉट फेसबुक मैसेंजर पर काम करता है। 

साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में एक लिंक दिया है, जिसपर क्लिक करने पर आप सीधा मैसेंजर पर पहुंच जाएंगे। अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी, जो फेसबुक कोरोना हेल्पडेस्क की होगी। 

गेट स्टार्ट पर क्लिक करने के साथ ही यह चैटबॉट आपसे आपकी भाषा चुनने को कहेगा। 

भाषा चुनने के बाद एक वेलकम मैसेज आएगा और अब आप कोरोना वायरस से जुड़े सवाल इससे पूछ सकते है। 

वहीं, दूसरी तरफ भारत सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर 011-23978046 और 1075 टॉल फ्री नंबर जारी किए हैं, जहां आपको आपात की स्थिति में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post