Coronavirus के कारण गूगल और फेसबुक को हो सकता है 4,400 करोड़ डॉलर का नुकसान


सार

1.कोरोना वायरस के कारण मंदी की चपेट में दुनिया

2.ट्विटर को की कमाई में रह सकती है 15 फीसदी की कमी

3.कोरोना के कारण गूगल को हो सकता है 44 बिलियन डॉलर का नुकसान

चीन के एक शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के करीब 200 देशों में पहुंच चुका है। 

इस वायरस के कारण पूरी दुनिया को जान के साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है। 

कोरोना वायरस का असर टेक्नोलॉजी जगत की दो बड़ी कंपनियों फेसबुक और गूगल पर भी बहुत बड़ा पड़ने वाला है।
एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फेसबुक और गूगल को कोरोना वायरस के कारण साल 2020 में 44 बिलियन डॉलर यानी 4,400 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है। 

दूसरे शब्दों में कहें तो साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण इन दोनों कंपनियों को विज्ञापन में होने वाली कमी के कारण 4,400 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है।


ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी कॉवेन एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में गूगल का कुल शुद्ध राजस्व 127.5 बिलियन डॉलर रहने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसमें 28.6 बिलियन डॉलर की कमी आने की संभावना है। 

कॉवेन की रिपोर्ट के अनुसार इस साल ट्विटर की कमाई में 18 फीसदी की कमी देखने को मिल सकती है।

वहीं फेसबुक को लेकर कंपनी ने कहा है कि फेसबुक को इस साल विज्ञापन से 67.8 बिलियन डॉलर के मुनाफे का अनुमान था लेकिन कोरोना के कारण इसमें 15.7 बिलियन डॉलर की कमी देखने को मिल सकती है। 

हालांकि यह भी दावा है कि साल 2021 में फेसबुक के विज्ञापन बिजनेस में 23 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है जो कि करीब 83 बिलियन डॉलर के करीब होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post