Coronavirus: Airtel ने कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल किया लॉन्च, ऐसे करें इसका इस्तेमाल


1.Airtel ने कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल किया लॉन्च

2.यूजर्स एयरटेल के इस टूल को आधिकारिक साइट और एप में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं

3.जियो ने भी कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल किया था पेश

विस्तार


दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने यूजर्स के लिए कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल लॉन्च किया है।

यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर कर सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टूल को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (MHFW) की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

इससे पहले जियो ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस टूल को अपनी साइट पर उपलब्ध कराया था।


जानते हैं एयरटेल के कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल के बारे में, यह टूल Apollo 24/7 के टूल की तरह काम करता है।

अगर आप भी इस टूल का उपयोग करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले एयरटेल थैंक्स एप को ओपन करना होगा। 

अब नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और यहां आपको India Fights COVID-19 Scan Your Fear Away का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें। 

इतना करने के बाद आपके सामने एक विंडो ओपन होगी। 

इसमें आपको रिस्क टेस्ट देना होगा, जिसमें आपसे कुल 7 सवाल पूछे जाएंगे। 

यहां आपको रिजल्ट आपके जवाब के आधार पर मिलेगा।

इसके अलावा यह टूल आपको कोरोना वायरस से बचने की जानकारी देगा।

रिलायंस जियो ने पहले पेश किया था रिस्क चेकर टूल


रिलायंस जियो ने एयरटेल से पहले कोरोना वायरस रिस्क चेकर टूल पेश किया था। 

इस टूल का नाम Coronavirus info & tool है। 

वहीं, यूजर्स इस टूल का उपयोग कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post