Coronavirus: Tata Sky ने खास ऑफर किया पेश, ऐसे उठाएं फायदा
कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर डीटीएच कंपनी टाटा स्काई एक खास ऑफर लेकर आई है , जिसके तहत यूजर्स को 7 दिनों के लिए लोन की सुविधा मिलेगी।
लेकिन यह ऑफर सिर्फ पुराने यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
इससे पहले भी कंपनी कई ऑफर्स पेश कर चुकी है, जिनसे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।
तो आइए जानते हैं टाटा स्काई के खास ऑफर के बारे में विस्तार से...
टाटा स्काई का लोन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्काई का लोन उन यूजर्स को मिलेगा, जिनका अकाउंट बंद हो गया है या फिर जो किसी वजह से अपना अकाउंट रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
अगर आप भी टाटा स्काई यूजर हैं, तो आप अपने नंबर से 080-61999922 इस पर मिस्ड कॉल दें।
इसके बाद आपको 7 दिनों के लिए लोन मिल जाएगा और 8वें दिन रिचार्ज कराने पर लोन की रकम आपके अकाउंट से कट जाएगी।
वहीं, कंपनी की कहना है कि हम अपने यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं।
मुफ्त में मिलेगा फिटनेस चैनल
आपको बता दें कि टाटा स्काई ने रोजाना जिम जाने वाले यूजर्स के लिए फिटनेस चैनल उपलब्ध कराया है।


Post a Comment