UnTouch Band हुआ पेश, छुड़ाएगा दांत से नाखून काटने और बार-बार मुंह छूने की आदत
कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है।
डॉक्टर्स और स्वास्थ्य संस्थाएं बार-बार लोगों को आंख, नाम और मुंह छूने से मना कर रही हैं।
खास बात यह है कि हमें खुद ही ध्यान इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते और जाने-अनजाने में एक दिन में करीब 3,000 बार अपने को छूते हैं, लेकिन ऐसा होता क्यों हैं?
क्यों हमारे हाथ बार-बार अपने चेहरे पर जाते हैं और अचानक ये आदत छूट जाए, क्या ऐसा हो सकता है मनोवैज्ञानिक नताशा तिवारी के मुताबिक हम ऐसा जानबूझकर नहीं करते हैं, बल्कि ये हमारे डीएनए का हिस्सा है और ये अपने आप होता है।
इस आदत को अचानक से त्यागना तो मुश्किल ही है लेकिन इसे धीरे-धीरे रोका जा सकता है।
पढ़ेंः सभी कर्मचारियों को Facebook देगा 74,000 रुपये का बोनसबार-बार मुंह छूने की आदत पर UnTouch Band लगाएगा रोक
बाजार में स्मार्टबैंड तो बहुत सारे हैं लेकिन अनटच (UnTouch) नाम की भारतीय कंपनी ने अपने आप में एक अनोखा स्मार्ट बैंड लॉन्च किया है जो खासकर छूने की लत को खत्म करने के लिए माहिर है।
इस बैंड का नाम अनटच बैंड (UnTouch Band) है जो कि देखने में किसी स्मार्ट बैंड की तरह ही है।
सवाल यह है कि आखिर एक बैंड आपके बचपन के किसी आदत को कैसे छुड़ा सकता है तो आपको बता दें कि UnTouch Band गेस्चर टेक्नोलॉजी पर काम करता है।
उदाहरण के तौर पर यदि आपको बार-बार नाक में ऊंगली डालने की आदत है तो इस बैंड को आप नाक के पास लेकर डाटा सेव कर सकते हैं।
इसके बाद जब भी आप नाक पास हाथ ले जाएंगे तो बैंड आपको वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट करेगा।
इसकी तरह आपको बार-बार नाखून काटने की आदत है तो उसकी भी सेटिंग आप कर सकते हैं।
सेटिंग के लिए आपको एक एप डाउनलोड करना होगा।
UnTouch Band को कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि अनटच कंपनी को चार दोस्त पिछले कई सालों से चला रहे हैं।
रवि पुजारी, इफ्तिकार खान, श्रीशैल पट्टर और प्रदिप जिल्ले अपनी कंपनी UnTouch के लिए गेस्चर टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं।
इफ्तिकार खान और रवि पुजारी ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि गेस्चर टेक्नोलॉजी पर कंपनी पहले से ही काम कर रही है।
इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है और डॉक्टर लोगों को आंख, मुंह, नाक बार-बार छूने से मना कर रहे हैं।
ऐसे में इस बैंड को लोगों की सहूलियत के लिए पेश किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे:Untouch band website
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे:Untouch band website


Post a Comment