Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान यूजर्स मुफ्त में देख सकेंगे सोनी, जी टीवी और कलर्स के ये चैनल
कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन हो गया है।
साथ ही सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।
ऐसे में लोगों को ध्यान में रखकर इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन यानी आईबीएफ (IBF) ने डीटीएच और केबल नेटवर्क को चुनिंदा चैनल दो महीने के लिए मुफ्त में दिखाने का आदेश दिया है।
इनमें सोनी पल, कलर्स रिश्ते और जी अनमोल चैनल शामिल हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले टाटा स्काई ने यूजर्स के लिए फिटनेस चैनल फ्री में उपलब्ध कराया था।
मुफ्त में देख सकेंगे सोनी, जी टीवी और कलर के ये चैनल
आईबीएफ ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान यूजर्स सोनी नेटवर्क का सोनी पल, जी टीवी का जी अनमोल और कलर का कलर्स रिश्ते चैनल दो महीने के लिए मुफ्त में देख सकेंगे।
आगे यह भी कहा गया है कि यह कदम लोगों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
इन चैनल की कीमत
इन चैनल की कीमत की बात करें तो सोनी पल की पहले कीमत 1 रुपये, स्टार उत्सव की कीमत 1 रुपये और जी अनमोल की कीमत 0.1 रुपये थी।
वहीं, दूसरी तरफ कलर ने कलर्स रिश्ते चैनल की कीमत 1 रुपये रखी थी।
टाटा स्काई का फिटनेस चैनल
टाटा स्काई का फिटनेस चैनल यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है।
यह चैनल 110 नंबर पर आता है।
इस चैनल को मोबाइल एप पर लाइव टीवी र वीओडी के जरिए आसानी से देखा जा सकता है।
इससे पहले कंपनी यूजर्स से इस चैनल के लिए 2 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज वसूलती थी।
Post a Comment