Apple ने COVID-19 स्क्रीनिंग वेबसाइट और एप किया लॉन्च, मिलेगी वायरस से जुड़ी जानकारी



कोरोना वायरस इस समय दुनिया में तेजी से फैल रहा है।

इस बीच अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) ने कोविड-19 स्क्रीनिंग साइट और मोबाइल एप लॉन्च किया है। 

इस एप की खास बात है कि यह सीडीसी यानी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के साथ जुड़ा है। 

वहीं, दूसरी तरफ स्क्रीनिंग टूल की बात करें तो यह यूजर्स को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देने के साथ जागरूक करता है। 

तो आइए जानते हैं एपल के एप और स्क्रीनिंग टूल के बारे में विस्तार से...

एप और साइट के जरिए विशेषज्ञ देते हैं सभी सवालों का जवाब

एपल ने वेबसाइट और एप के लिए सीडीसी, व्हाइट हाउस टास्क फोर्स और फेमा के साथ साझेदारी की है।

यूजर्स जब इन दोनों प्लेटफॉर्म के जरिए कोरोना वायरस से जुड़े सवाल पूछेंगे, तो उन्हें सीडीसी के विशेषज्ञ जवाब देंगे।



एपल ने कहा- यूजर्स को पूछे गए सभी सवालों के जवाब मिलेंगे
टेक कंपनी एपल ने कहा है कि हम एप और वेबसाइट के जरिए यूजर्स को कोरोना वायरस के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।

साथ ही यहां यूजर्स को वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी।


सिरी को कोरोना वायरस की जानकारी नहीं है

एपल के मुताबिक, सिरी को कोरोना वायरस की जानकारी नहीं है।

जब सिरी से पूछा गया कि मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे कोरोना वायरस है, तो सिरी ने सीडीसी से जुड़ी जानकारी दी थी। 

इसके अलावा सिरी ने एप स्टोर से टेलीहेल्थ एप को डाउनलोड करने का सुझाव दिया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post