Vivo S6 5G का टीजर वीडियो आया, ऐसा होगा डिजाइन और कलर
Vivo के आगामी 5जी फोन के बारे में नई जानकारी मिली है। यहफोन वीवो एस6 5जी है।
Vivo S6 5G स्मार्टफोन का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है और यह वीडियो स्मार्टफोन के डिस्प्ले के साथ-साथ फोन के रंग विकल्पों की पुष्टि करता है।
वीडियो फोन के फ्रंट, बैक और किनारों को दिखाया गया है लेकिन टॉप और बॉटम को नहीं।
Vivo S6 5G स्मार्टफोन 31 मार्च को लॉन्च होगा, जो कंपनी ने हाल ही में अपने वीबो पेज पर एक स्टर के जरिए बताया था।
30-सेकेंड का प्रोमो वीडियो वीवो एस6 5जी और एक पंख के बीच तुलना करता है, जिसमें एक अज्ञात वस्तु के खिलाफ फोन को वजन मापने वाली मशीन पर दिखाया गया है।
इससे जानकारी मिलती है कि Vivo S6 5G का वजन काफी कम होगा।
वीवो एस6 5जी के फ्रंट शॉट में सेल्फी कैमरा और पीछे की ओर गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है, जो कंपनी द्वारा पहले भी टीज किया जा चुका है।
टेक जगत के मुताबिक, Vivo S6 5G में 6.44-इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा।
इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा।
यह एंड्रॉयड 10 के साथ आ सकता है।
इसके अलावा यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
एक गीकबेंच लिस्टिंग ने वीवो एस6 5जी को Exynos 980 चिपसेट के साथ दिखाया गया है।

Post a Comment