Vodafone दे रहा 95 रुपये में 56 दिन तक कॉलिंग और डेटा, आइडिया यूजर्स को भी फायदा
भारत में लॉकडाउन के बीच वोडाफोन के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
बिहार, केरल, कर्नाटक, चेन्नई, मध्य प्रदेश, मुंबई, तमिलनाडु सर्किल के यूजर्स के लिए वोडाफोन ने 95 रुपये का एक नया ऑल-राउंडर पैक लॉन्च किया है।
इन सर्कल्स में मौजूद आइडिया यूजर्स भी इस प्लान को फायदा उठा सकते हैं।
इस पैक में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है।
इस प्लान की खासियत
95 रुपये वाले इस प्लान में कंपनी द्वारा डेटा, टॉक टाइम और वॉइस कॉलिंग रेट कटर बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में इंटरनेट चलाने के लिए 200MB डेटा ऑफर किया जा रहा है।
इस प्लान में 74 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
वहीं कॉलिंग के लिए प्रति सेकंड 2.5 पैसे देने पड़ते हैं।
ये हैं दूसरे ऑल राउंडर पैक
ऑल राउंडर पैक | टॉक टाइम (मिनट) | डेटा | वैलिडिटी |
39 | 30 | 100 MB | 14 दिन |
79 | 64 | 200 MB | 28 दिन |
95 | 74 | 200 MB | 56 दिन |
वोडाफोन 39 और 79 रुपये के आल-राउंडर प्लान भी ऑफर करता है।
बेनिफिट्स की बात करें तो 79 रुपये वाले प्लान में 64 रुपये का टॉक टाइम, 28 दिन की वैलिडिटी और 200MB डेटा मिलता है।
इसी तरह 39 रुपये वाले प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी के साथ 30 रुपये का टॉक टाइम और 100MB डेटा ऑफर किया जा रहा है।
बता दें कंपनी दिसंबर 2019 में टैरिफ महंगा करने से पहले भी इस प्लान को ऑफर करती थी।
उस वक्त यह प्लान फुल टॉक टाइम, 500MB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था।
कॉलिंग के लिए इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को पहले प्रति सेकंड 1 पैसे की दर से चार्ज किया जाता है, हालांकि रीलॉन्च करने के साथ कंपनी में अब इस प्लान में काफी बदलाव कर दिए हैं।
Post a Comment